14 फ़रवरी 2019

प्रियंका का लोक सभा चुनाव लड़ने का इरादा नहीं

लोकसभा चुनाव लड़ने के  आग्रह को विनम्रता से  अस्वीकार करते  हुए  प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा  कि उनका पहला काम  प्रदेश  में पार्टी को पुनर्जीवित करना था। उन्होंने कहा कि  चुनौती 2022 है। उन्होंने कहा  मैं आप सबके  के साथ इस इस  दिशा  मिलकर प्रयास करूंगी।प्रियंका से मिलने वाले अधिकांश  नेता उनसे लोकसभा चुनाव लड़ने का आग्रह कर रहे हैं। उन्हें  फतेहपुर, लखनऊ, गोरखपुर तथा  वाराणसी जैसी पसंदीदा सीटों पर खड़े करने की मांग चल रही है। बताया जाता है कि प्रियंका ने  सुझाव दिया है  कि उम्मीदवारों के नामों को  अंतिम रूप देने के दौरान पार्टी को किसी भी तरह का गठबंधन नहीं करना चाहिए।