10 जून 2018

ऐतिहासिक भागीदारी के बाद चीन से भारत लौटे पीएम मोदी

पीएम मोदी और राष्ट्रपति  जिनपिंग
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में  बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा साझा  संस्कृतियों के बारे में जागरूकता फैलाने से एससीओ देशों के  पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी  करने में सहायता मिल सकती है क्योंकि  छह प्रतिशत  पर्यटक एससीओ देशों से आते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदस्य देशों के बीच तालमेल को बढ़ाने और विकास में आपसी भागीदारी को तय करने की बात कही जिसका समर्थन सभी देशों ने किया। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने  शंघाई सहयोग संगठन सदस्य देशों के बीच एकता को मजबूत करने और आपसी विश्वास को बढ़ाने का आह्वान किया। बतादें कि  भारत पहली बार एससीओ के शिखर सम्मेलन में सदस्य के रूप में भाग  ले रहा है।