10 जून 2018

ब्लॉगर्स मीट आगरा : ब्लॉग को पॉपुलर बनाने के लिए उसकी सामग्री पर बहुत महत्व देना चाहिए

आगरा - ताजनगरी में रूद्रा द्वारा आयोजित ब्लॉगर्स मीट में देश के चुने ब्लॉगर्स ने भाग लिया और कहा कि ब्लॉग के जरिये आप अपने  ज्ञान, अनुभव या नवीनतम समाचार, अद्वितीय विचार  साझा  कर सकते हैं।1990 के उत्तरार्ध में ब्लॉगों की शुरुआत  और विकास ने वेब प्रकाशन उपकरण के आगमन के साथ साथ गैरतकनीकी उपयोगकर्ताओं  जिनके पास एच टी एम एल या कंप्यूटर प्रोग्रामिंग का अधिक अनुभव नहीं था, को  सामग्री पोस्ट करने की सुविधा प्रदान की। ब्लॉगर डॉ. रितु राज पाठक ने कहा की आरम्भ में उन्होंने  ट्रैवल जींस नाम का ब्लॉग  शौक में शुरू किया था किन्तु  अब यह ब्लॉग  उनके रोजगार का भाग बन चूका है। ब्लॉगर कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि आज की जनरेशन टेक्नोलॉजी और विज्ञान के क्षेत्र के ब्लॉग ज्यादा पसंद कर रही है। ब्लॉग की दुनिया से जुड़े पत्रकार 
राजीव सक्सेना का मानना है कि आज भारत ही नहीं दुनिया का हर युवा ब्लॉग की दुनिया से जुड़ा हुआ है। ब्लॉग को पॉपुलर बनाने के लिए उसकी सामग्री पर बहुत महत्व देना चाहिए तथा  इसे नियमित अपडेट करना चाहिए। ब्लॉगर शिवांगी पेसवानी का मानना है  कि ब्लॉगर्स की संख्या दिनप्रतिदिन बढ़ती जा रही है और इसका भविष्य बहुत उज्ज्वल है। शिवांगी ने कहा  कि आज के दौर में लोग फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े ब्लॉग्स को ज्यादा पसंद करते हैं।ब्लॉगर्स मीट का  संचालन प्रभजोत कौर ने किया। इस मीट में डॉ. बृजेश चंद्रा, अमित पंडित, मीतेन रघुवंशी, केसी जैन, डॉ एसपी सिंह, ऋचा जैन, प्रतीक
खंडेलवाल, राजीव खंडेलवाल, निहारिका श्रीवास्तव, मानस  रघुवंशी, सपना ग्वालानी, रुद्रा रघुवंशी, करण बत्रा आदि भी उपस्थित थे।