5 जनवरी 2018

संघ के इशारे पर नाच रही हैं भाजपा सरकारें : सपा

समाजवादी  पार्टी  के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी ने कहा  कि  जब उत्तर प्रदेश और देश में बी जे पी सत्ता में आई  है तब  से आर एस एस के इशारे पर पिछड़े  वर्ग, दलितों तथा अल्पसंख्यकों का दमन किया जा रहा है। उन्होंने सरकार पर खुला  आरोप लगाया कि वह अल्पसंख्यकों, दलितों और पिछड़ों को समाप्त करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि  सहारनपुर में दलितों पर बर्बर अत्याचार किया गया। गोविंद चौधरी ने संवाददाताओं से कहा कि हमारी पार्टी  सरकार के दमनकारी नीतियों के खिलाफ  राष्ट्रव्यापी संघर्ष करेगी।