1 दिसंबर 2017

ताजनगरी बड़ा चैलेंज होगा भाजपा के नए मेयर नवीन जैन के लिए, 2019 के चुनाव सिर पर

नवीन जैन
आगरा। भाजपा के नवीन जैन ने 74,000 वोटों से आगरा में महापौर पद के लिए दौड़ जीती। शुरू में गिनती में बसपा उम्मीदवार दिगंबर सिंह धाकरे  ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नवीन  जैन पर निर्णायक बढ़त ली।लेकिन बाद  में भाजपा के उम्मीदवार  ने बाजी  पलट दी ।नवीन  जैन एक फर्म चलाते हैं। इससे  पूर्व वह  उप महापौर रहे हैं ।उत्तर प्रदेश में तीन चरणों में स्थानीय निकाय चुनाव  के बाद गिनती शुक्रवार की सुबह शुरू हुई। चुनावों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली बड़ी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।