14 अक्तूबर 2017

मोदी और कुमार बिहार की जनता को मूर्ख बना रहे हैं - लालू

राष्ट्रीय जनता दल  प्रमुख लालू प्रसाद  ने राजग सरकार पर  आरोप लगाया कि नरेंद्र  मोदी और नीतीश कुमार  ​यहां की जनता को बेवकूफ बना रहे हैं। पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा न  देने पर उनके तेवर बहुत गर्म हैं। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी कार्यक्रम में  नितीश कुमार के साथ शामिल हुए और कहा कि केंद्रीय दर्जा प्रदान करने जैसे कदम अतीत की बात हो गए हैं। प्रधानमंत्री ने 10 प्राइवेट  विश्वविद्यालय और 10 सरकारी विश्वविद्यालयों को विश्व श्रेणी  में स्थान दिए जाने की ओर कदम उठाया है। उधर  दिल्ली से लौटे लालू यादव  ने पटना हवाई अड्डे पर खुला आरोप लगाया कि मोदी और कुमार बिहार की जनता को मूर्ख बनाने में लगे हैं।