30 अक्तूबर 2017

फेसबुक में ताजमहल पर विवादित सामग्री डालने पर दो लोग गिरफ्तार

फेसबुक पर ताजमहल के सम्बन्ध में एक विवादित पोस्ट डालने पर उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी और उनके साथी  उपदेश राणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ आगरा के  ताजगंज थाने में मामला दर्ज किया गया था। इन दोनों लोगों पर आगरा में धार्मिक भावनाएं आहत करने  का आरोप है। आगरा पुलिस  स्पेशल टास्क फोर्स और लखनऊ पुलिस की मदद से लखनऊ के माल एवेन्यू में अमित जानी को उनके  घर से गिरफ्तार करने में सफल रही । यहाँ बतादें कि अमित जानी व उनके सहयोगी  ने ही 23 अक्टूबर को ताजमहल के अंदर कई हिंदूवादियों के साथ शिव चालीसा के  पाठ का भी आयोजन  किया था। इससे पूर्व भी अमित जानी  दूसरे विवादों में रह चुके हैं । वह  मायावती की मूर्ति तोड़ने के आरोप में जेल की हवा भी खा चुके हैं ।