10 जनवरी 2017

उ प्र चुनावों को मिल सकता है नया मोड़ प्रियंका और डिंपल यादव के आने से

चर्चा  में है कि  उत्तर प्रदेश के चुनावों में यदि कांग्रेस और अखिलेश यादव की समाजवादी  पार्टी के बीच गंठबंधन होता है तो प्रियंका गांधी और डिंपल यादव एक मंच पर खड़े  होकर प्रचार करेंगी। किन्तु  प्रियंका गांधी ने इस खबर को गलत बताते हुए इस  संभावना से इनकार कर दिया है।  उनके  कार्यालय की ओर से आये  बयान में कहा गया है कि  प्रियंका की डिंपल यादव से न तो अभी तक कोई मुलाकात हुई है और न ही रैली में मंच पर एक साथ खड़े होने की  कोई संभावना है। किन्तु यह बात साफ़ है कि कांग्रेस और सपा एक दूसरे पर निगाहें लगाए हुए हैं।