22 दिसंबर 2016

जंग के स्तीफे ने किया सबको चकित

आखिर जंग ने छोड़ दी उपराज्‍यपाल की गद्दी। दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल नजीब जंग और मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के बीच लंबे समय से चल रहे टकराव  की समाप्ति हुई। उन्होंने अपना त्यागपत्र सरकार को भेज दिया है। उन्होंने त्यागपत्र क्यों दिया इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा गया है। बताया  जाता है कि वे शिक्षण  की तरफ जाना चाहते हैं। जंग और  अरविंद केजरीवाल के बीच कई मुद्दों पर मतभेद हमेशा चर्चा  में रहे। भाजपा और केजरीवाल उनके अचानक दिए गए इस इस्तीफे से चकित हैं।  कुछ लोगों का मानना है कि इसका कारण उनका अरविन्द केजरीवाल से  लंबे समय से चले आ रहे  टकराव की थकान भी हो सकती है। जंग  दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के वीसी भी रहे हैं। उन्होंने  2013 में दिल्ली के 20वें उपराज्यपाल बने थे।