17 सितंबर 2023

आगरा के राजनैतिक हल्कों में सिंचाई मंत्री की पूर्व जिलाध्यक्ष से चर्चित रही मुलाकात

--अब तो महेश बघेल की कुशल क्षेम पूछने लगातार पहुंच रहे हैं भाजपाई

सिचाई मंत्री स्वतंत्रदेव सिह ने जाना भाजपा के
 पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बघेल कुशल क्षेम। 

आगरा, 9 सितंबर। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री  (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, नमामि गंगे, ग्रामीण जलापूर्ति) स्वतंत्र देव सिंह शायद उन गिने चुने राजनीतिज्ञों से हैं,जिन्हों ने सत्ता के वैभव के मौजूदा दौर में भी सहजता और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता से नाता नहीं तोडा है। सरकारी तंत्र और आगरा के भाजपाई 9सितम्बर को उस समय असमंजस में पड गये जबकि आगरा सर्किट हाऊस में कैंप किये मंत्री अचानक सरकारी अमले से अयोध्या कुंज कालोनी चलने को कहा। स्वतंत्र देवजी की कार

जब कॉलोनी में पहुंच कर जैसे ही भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री महेश बघेल के निवास पर जाकर ठहरी पूरा काफिला और मंत्री जी के यहां आने का मकसद भी समझ गये। दरअसल श्री महेश बघेल पिछले कई महीनों से बेहद बीमार थे , जिस नर्सिंग होम में

उनका इलाज चल रहा था, उसके मैडीकल एडमिस्ट्रेशन ने उन्हें मृत घोषित कर दिया कुछ समाचार पत्रों और डिजिटल मीडिया साइटों पर प्रकाशित हो गयी खबारों के आधार पर श्री बघेल को उनके तमाम साथियों जिनमें बडी संख्या में भाजपाई भी शामिल थे बिना देर किये श्रद्धांजलियां दे डालीं। बिना वस्तुस्थिति जाने श्रद्धा सुमन अर्पित करने का यह कार्यक्रम लगातार कई दिन तक चलता रहा।

उधर श्री बधेल के परिजनजब तक है सांस तब तक केसे छोडें आसकी परिपाटी के तहत अपने दायित्व में लगे रहे। अस्पताल वालों ने गहन चिकित्सा कक्ष से वैंटीलेटर सपोर्ट हटाकर श्री बघेल को उनके परिजनों को सौंप दिया। जब वह घर पहुंचे तो लगा कि अभी शरीर में हरकत हैं और सांसे भी भी चल रही हैं।बस अपने एक और प्रयास में परिजन उन्हे लेकर एक अन्य नर्सिंग होमे में पहुंचे। और दो तीन दिन के बाद ही श्री बघेल अस्पाताल से रिलीव होकर घर पहुंच गये।

आत्मीयता से भरपूर हैं स्वतंत्रदेव

श्री स्वतंत्र देव जी के श्री बघेल के निवास पर पहुंचने की खबर भर से आगरा के भाजपाई अचानक हरकत में गये, अब तो लगभग रोज ही कोयी कोयी उनका कुशल क्षेम लेने पहुंच ही रहा है।वैसे स्वतंत्र देव जी को कष्ट था कि इतने दिन तक पार्टीजनों ने उनकी सुध क्यों नहीं ली। वह केवल इतना ही कह सके कि हम सबको सुख दुख सभी में साथ रहना है।

 श्री स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी जनों को बताया महेश बघेल एडवोकेट हमारी पार्टी के बहुत पुराने और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। जब मैं प्रदेश भाजपा में पदाधिकारी था, तब श्री बघेल आगरा में जिलाध्यक्ष थे। श्री बघेल के भाई सुरेंद्र सिंह बघेल एडवोकेट ने मंत्रीजी को बताया कि उनके पैर में चोट लगी थी। इसके बाद तमाम परेशानियां आयीं।

कैबिनेट मंत्री ने उनको शीघ्र स्वस्थ होने के लिए शुभकामनाएं दीं। उनके साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह, महामंत्री संजय चौहान, सदस्य विधान परिषद विजय शिवहरे ,संतोष कटारा, युवा मोर्चा अध्यक्ष शैलू पंडित आदि थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व में जब सिंचाई मंत्री जब विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे तभी भाजपा के जिला महामंत्री संजय चौहान ने उनको पूर्व जिलाध्यक्ष के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी थी।