9 फ़रवरी 2023

G 20 में आये विदेशी प्रतिनिधियों का होगा आगरा में स्वागत ब्रज कला और संस्कृति से

 

( राजीव सक्सेना ) आगरा - जी20 बैठक में भाग लेने के लिए आने वाले विदेशी प्रतिनिधि आगरा के ताजमहल , किले और एतमाद उद दौले को भी दीदार करेंगे। 12 फरवरी को तीनों स्मारक आम जनता और पर्यटकों के लिए चार घंटे के लिए बंद रहेंगे।आगरा में होने वाली जी-20 की पहली बैठक में कई देशों के मंत्री आएंगे। बताया जाता है  कि पहली बैठक में महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर चर्चा के लिए मंत्री समूह की बैठक होगी। इस बैठक में कई देशों के मंत्री होंगे जो संस्कृति और महिला सशक्तिकरण से जुड़े हैं। विदेशी प्रतिनिधि को ब्रज संस्कृति का प्रत्यक्ष अनुभव देने के लिए पर्यटन विभाग ने विशेष आयोजन भी किया है जो ब्रजभूमि भूमि के लोकाचार को दर्शाता  है। ब्रज कला और संस्कृति के अन्य रूपों के बीच फूलों की होली और चरकुला नृत्य की प्रस्तुति के साथ अतिथितिओं का  स्वागत किया जाएगा।