-- पेशागत जीवन का सटीक मूल्यांकन साक्ष्य:सिविल सोसायटी फोटो जर्नलिस्ट असलम सलीमी और ए डी जी आगरा जोन।
फोटो: सिविल सोसायटी
श्री राजीव कृष्ण ने कहा है पुलिस जनता समन्वय के विभिन्न अवसरों पर रही का भूमिका उल्लेखनीय हैं। समन्वय के लिये हए कार्यक्रमों के अवसर पर एक फोटोग्राफर के रूप में उत्कर्ष कार्यकिया है। उन्होंने अपने पत्र में श्री सलीमी के सम्मान में प्रकाशित अभिनन्दन का भी ग्रंथ का भी उल्लेख
किया है।श्री सलीमी पत्राकर के रूप में रही सेवाओं के मूल्यांकन की दृष्टि से 'प्रशस्ति पत्र' को अपने कैरियर की एक विशिष्ठ उपलब्धि मानते हैं। वह ए डी जी राजीव कृष्ण की नागरिकों से सीधे संवाद क्षमता को अनुकरणीय मानते हैं,आधुनिकतम ई-माध्यमों की मौजूदगी के बावजूद प्रेस के लिये संवाद को भी तत्परता से उपलबधता, उनकी पेशागत किंतु सहजमता से भरपूर छवि का परिचायक मानते हैं।
पचास साल से फोटोग्राफी कर रहे श्री सलीमी दैनिक जागरण में लगभग 25 साल तक सेवारत रहे, पुलिस वीट भी उनके पास ही रहने से इस दौर में उन्हें पुलिस को समझने क भरपूर अवसर रहा। प्रदेश के शीर्ष पुलिस अधिकारियों में से बलबीर सिंह बेदी ,ए के जैन ,सुलखान सिंह,बृज लाल,रिजवान अहमद आदि के आगरा में तैनाती के रहे कार्यकाल उनकी सक्रियता के दौर के रहे।अटल बिहारी बाजपेयी, एच डी देव गोडा ,बी पी सिह, राजीव गांधी ,श्रीमती इन्दिरा गांधी पूर्व प्रधानमंत्रियों एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दौरे उनके द्वारा कवर किये गये। मुख्यमंत्री आदित्य नाथ,सुश्री मायाबती, अखिलेश यादव , स्व.नारायण दत्त तिवारी, स्व मुलायम सिह यादव की रैलियों एवं कार्यक्रमों को भी उनके द्वारा कवर किया गया।
श्री सलीमी ने आगरा के जलस्त्रोतों पर खास तौर से काम किया ,उनके द्वारा की गयी फोटोग्राफी से उन कई स्थलों को पहचान सका जहां कि मानसून काल के वर्षा जल को सिमेट कर,जलकिल्लत से जूझते महानगर को पानी की सुलभता संभव हो सकती है।
सिविल सोसायटी आगरा के जर्नल सैकेट्री अनिल शर्मा ने एडीजी राजीव कृष्ण के द्वारा दिये प्रशस्ति पत्र को उनके पेशागत जीवन का सटीक मूल्यांकन साक्ष्य माना उनके अनवरत सक्रिय रहने की कामना की है। उन्हों ने कहा कि दीर्घकालीन रही उनकी सेवाओं के लिये 'लाइफ टाइम एचीवमेट एवार्ड' से नवाजा जाना चाहिये।