14 नवंबर 2022

आगरा हेरिटेज शहर है किन्तु इसकी सुंदरता को छिपा रखा है गंदगी ने

 

आगरा। एक विदेशी युवा ने ताज सिटी आगरा में करीब 7 महीने बिताने के बाद अपने अनुभवों में लिखा कि आगरा दुनिया के महत्वपूर्ण पर्यटक शहरों में से एक है किन्तु शहर  आकर्षक क्यों नहीं है। उसने कहा कि इसका  मुख्य कारण यह है कि यहाँ के लोग स्वछता को अपनी जिम्मेदारी नहीं मानते हैं। भले ही आगरा में कई पर्यटक आकर्षण हैं, जैसे ताजमहल और लाल किला। इस युवा को  यमुना नदी के किनारे हमेशा टनों कचरा देखकर बड़ा आशचर्य हुआ। । शहर भी बहुत प्रदूषित है ।  फुटपाथ भी नहीं हैं इसलिए रिक्शा की चपेट में आने से बचने की कोशिश करते हुए सड़क के किनारे चलना वास्तव में मुश्किल है। उसने अनुभव किया कि आगरा एक सुन्दर शहर है किन्तु यहाँ के लोग इसकी सुंदरता को बचाने की पहल का प्रयास करते कम ही दिखाई देते हैं।