-- आगरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डा महेश्वरी उपसभापति ,राजीव सक्सेना उपमंत्री बने
(डा खुशी राम शर्मा) |
आगरा: प्रख्यात साहित्य सेवी डा.खुशीराम शर्मा को ‘नागरी प्रचारिणी सभा,आगरा ' का सभापति निर्वाचित किया गया है। रानी सरोज गौरिहार के निधन के पश्चात सभा का यह शीर्ष पद रिक्त हो गया था। डा.खुशीराम शर्मा पिछले साठ वर्षों से सभा से जुड़े हुए हैं।
डा शर्मा आगरा कॉलेज के हिन्दी संकाय के पूर्व अध्यक्ष हैं।हिन्दी शोधार्थियों का अक्सर उनके पास आना बना रहता है।
सभा के मंत्री डा.चन्द्रशेखर शर्मा द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार आगरा कॉलेज,आगरा के पूर्व प्राचार्य डा.विनोद कुमार माहेश्वरी को उपसभापति एवं वरिष्ठ पत्रकार राजीव सक्सेना को सर्वसम्मति सभा का उपमंत्री निर्वाचित
किया गया।