18 सितंबर 2022

भारत को एक सूत्र में बांधने में ढाबों की महत्वपूर्ण भूमिका जारी

 

ढाबा भारतीय  संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ढाबों के इतिहास के बारे में वास्तविक तथ्य उपलब्ध नहीं हैं , किन्तु कहा जाता है कि  ये शायद ब्रिटिश शासन द्वारा राजमार्गों के माध्यम से शहरों को जोड़ने के बाद उभरे। ढाबे भारतीय भारतीय जीवन शैली में  महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं।  यहां पर परोसे जाने वाले व्यंजन संस्कृतियों का मेल दिखाते हैं। विभाजन के दौरान ढाबों  ने एक महत्वपूर्ण  भूमिका निभाई जब उन्होंने जरूरतमंद लोगों को आवश्यक खाद्य पदार्थ परोसे। लोगों का मानना है कि ढाबों में परोसे  जाने वाली लगभग हर डिश प्रामाणिक होती है। रात में रेस्तरां और दुकानें जनता के लिए उपलब्ध नहीं होती हैं, लेकिन ये ढाबे 24 घंटे खुलते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात है ढाबों ने देश को एक सूत्र में बांध रखा है। थोड़ा आराम करने के लिए अक्सर यहाँ चारपाई भी देखी  जा सकती हैं।