23 जून 2022

भारतीय शेफ चंद्रा की खिचड़ी ने बड़ी हस्तियाँ का दिल जीता कान्स फिल्म फेस्टिवल में

 

भारतीय शेफ मनु चंद्रा ने  फ्रांस के 2022 के अंतरष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में उद्घाटन अवसर पर भारतीय खाने से सबका दिल जीतने में सफल रहे। मनु को खाना बनाने में बचपन से ही रूचि थी। उनकी इस कला का हमेशा एहसास दिलाती रहीं थीं उनकी दादी। भोजन उनके संयुक्त परिवार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था। दादा-दादी तमिलनाडु और लखनऊ से थे।इसी कारण उनके अधिकांश खानों में नार्थ और साउथ का मिलन दिखाई देता  है। वह क्यूलिनरी इंस्टीट्यूट, न्यूयॉर्क में अध्ययन के बाद 2004  में भारत लौटे। अपने खाने में  कुछ नयापन  देने के लिए कई खानों और करियों का फ्यूज़न भी किया। कान्स 2022  में उन्होंने भारतीय खिचड़ी को बहुत लोकप्रिय बनाया।