13 मई 2022

करीब 50- 60 लाख उत्तर प्रदेशियों का घर है मुंबई में

 

योगी सरकार मुंबई में उतर प्रदेश का एक कार्यालय खोलने जा रही है ताकि  50- 60 लाख वहां रहने वाली उत्तर प्रदेश वासी अपने मूल राज्य से जुड़े रहें। उत्तर प्रदेश सरकार मुंबई में रहने वाले उत्तर प्रदेश के निवासियों को अपने मूल राज्य से जोड़ने और उनके हितों की रक्षा करने में सक्षम बनाने के लिए मुंबई में एक नया कार्यालय स्थापित करने जा रही है। उत्तर प्रदेश के लोगों ने मुंबई में उद्योग, सेवा क्षेत्र, खुदरा व्यापार, परिवहन और खाद्य व्यवसाय जैसे कई क्षेत्रों में विशेष  योगदान दिया है। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश वासियों ने  मुंबई में उद्योग और स्टार्टअप के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय काम किया है। सूचना प्रौद्योगिकी, फिल्म, टेलीविजन, विनिर्माण, वित्त और खाद्य प्रसंस्करण जैसे उद्योगों में यूपी के उद्यमियों का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा  प्रस्तावित कार्यालय के माध्यम से मुंबई में रहने वाले प्रवासियों को उ प्र  में पर्यटन, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं से अवगत कराया जाएगा और उन्हें यहां उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा