-प्रख्यात कवि सोम ठाकुर को किया गया सम्मानित रंग रसिया के श्री अनिल जैन ने प्रख्यात कवि सोम ठाकुर को किया सम्मनित।
कवि राजेंद्र मिलन, राज बहादुर राज, राज कुमार रंजन, विनय बंसल ईशान देव, ने होलीपर्व को समर्पित रचनाओं से उपस्थितों को खूब आनंदित किया | गणेश वंदना देव राजपूत के ग्रुप रैपर डांस एकेडमी द्वारा प्रस्तुत की गई | गति और गतिका के मनमोहक नृत्य का नृत्य आयोजन का विशिष्ठ आकर्षण रहा | चंचल उपाध्याय गौरव शर्मा महिमा शर्मा, लक्ष्मी, वाणी, अरुंगिता, आकांक्षी ने होलीके गीत सुनाए |
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से बॉलीवुड कलाकार रमेश गोयल, हरीश चिमटी, फिल्म प्रोड्यूसर रंजीत सांभा, राजीव सिंघल, सूरज तिवारी, डा महेशधाकर, गौरव शर्मा, बंटी ग्रोवर, कैलाश मंदिर के महंत निर्मल गिरी, राजकुमार जैन, सुशील जैन, संदेश जैन, गौतम सेठ, हरिश लालवानी, नंदकिशोर गोयल, रवि बंसल, राम भाई, डा विजय शर्मा, डा पंकज नगाइच, बीनादेवी जैन, सोमा जैन, रंजू जादौन, रेखा नागपाल, संजय बंसल, अमित तिवारी, नवल किशोर शर्मा, प्रमोद राणा, रवि परिहार, डा राकेशगोयल, पवन कुमार राणा आदि उपस्थित रहे | रंग रसिया के होली कार्यक्रम में रंगकर्मियों की प्रस्तुति।
आयोजन के सयोजक रंगकर्मी अनिल जैन व एसके जैन ने उपस्तिथि के लिए शहरवासियों का धन्यवाद दिया | आयोजन की व्यवस्था संभाली अमन, हर्ष, सौरभ ने |
कोरोना संक्रमण के 2020 से शुरू दौर के बाद यह पहला बडा अवसर था जबकि इतनी बडी संख्या में कवि, रंगकर्मी , सांस्कृति धर्मी एक जगह मौजूद हुए।