25 फ़रवरी 2022

रोमानिया सीमा से भारतीयों को वापस लाने के लिए निशुल्क उड़ानों की व्यवस्था

 


नई दिल्ली। युद्धग्रस्त देश यूक्रेन में फंसे  उन भारतीयों को वापस लाने के लिए सरकार निशुल्क  एयर इंडिया  उड़ानों की व्यवस्था करेगी जो  रोमानिया - यूक्रेन सीमा तक पहुंचने में कामयाब हो पा रहे  हैं। भारत सरकार ने अपने  नागरिकों को सड़क मार्ग से यूक्रेन-रोमानिया सीमा पर पहुंचने की सलाह दी है। रोमानिया बॉर्डर पर उन्हें दूतावास अधिकारियों द्वारा बुखारेस्ट ले जाने की व्यवस्था गई है  ताकि उन्हें एयर इंडिया की दो उड़ानों में भरा भेजा  जा सके।एयर इंडिया की एक फ्लाइट दिल्ली से और दूसरी मुंबई से बुखारेस्ट के लिए शुक्रवार रात को रवाना होगी। बताया जाता है  कि दिल्ली-बुखारेस्ट विमान रात करीब 9 बजे और मुंबई से उड़ान रात 10.30 बजे रवाना होने की संभावना है। भारत हंगरी, पोलैंड, स्लोवाकिया के बॉर्डर से भी अपने नागरिकों को निकालने की कोशिश कर रहा है।