13 फ़रवरी 2022

कबूतरों का अनोखा अस्पताल जहाँ घायल कबूतरों का तत्काल इलाज होता है

 

कबूतरों के अस्पताल के बारे में आपने शायद ही सुना हो। लेकिन यह वास्तविकता है।बेंगलुरु में एक ऐसा कबूतर अस्पताल है जो घायल कबूतरों का पिछले चार वर्ष से मुफ्त इलाज कर रहा है। यह अस्पताल चार वर्ष पूर्व  वसंतराज द्वारा स्थापित किया गया था। इसकी खास बात यह यह  कि नागरिक  उबेर और डंज़ो जैसी कई डिलीवरी सेवा ऐप्स का उपयोग करके पक्षी को इलाज के लिए एक विशेष पार्सल द्वारा अस्पताल भेज सकते हैं। 

 गत्ते के डिब्बे में अस्पताल आये घायल कबूतर की तत्काल चिकित्सा की जाती है। मुक्त किये जाने से पहले इन्हें  अच्छी तरह से खिला पिलाकर स्वस्थ किया जाता है तथा प्रतिदिन  देखभाल की जाती है।

श्री वसंतराज  बताया कि  अस्पताल में हरदिन करीब 30 से 40 कबूतर आते हैं। उनमें से  अधिकांश पक्षियों में संक्रमण रोग , चोट या पैर या पंख कटे वाले होते  हैं। उन्होंने कहा कि  कभी-कभी जब इन पक्षियों के पंख कट जाते हैं और  वे फिर से उड़ने में सक्षम नहीं हो सकते हैं, उन्हें हम हमेशा के लिए अस्पताल में रखते हैं। इस वक्त  अस्पताल में लगभग 700 कबूतर हैं। कबूतर अस्पताल अब  एनजीओ का हिस्सा है।