19 दिसंबर 2021

कौरोना को दृष्टिगत इस बार भी नहीं लग सके श्रीनाथ जलसेवा के रैनबसेरे

 -- 'नर सेवा' प्रकल्प के तहत एन एन इमरजैंसी में  गाजर का हलवा किया वितरित  

 मैडीकल कॉलेज के प्राचार्य डा प्रशांत गुप्‍ता ने दीशुभ कामनाये,
उपस्‍थित थे संदेश जैन,अशोक राठी,बांकेलाल महेश्‍वरी आदि।

,     आगरा: श्रीनाथजी जल सेवा के द्वारा एस एन अस्पताल की इमरजेंसी पर इस बार भी परंपरागत शीत कालीन रैनबसेरे की व्यवस्था तो नहीं की गयी किन्तु मरीजो और उनके परिजनों के लिये गाजर के हलवे का वितरण जरूर किया गया गया । दरअसल कौरोना वायरस के ऑमीक्रोन जनित खतरे को दृष्टिगत शीतकालीन कैंप को स्थगित करना पडा है।
श्री नाथ जी निशुल्क जल सेवा की ओर से शुक्रवार को एस एन मैडीकल कॉलेज की एम जी रोड स्थित इमरजेंसी के     मुख्य द्वार पर नर सेवा के आयोजन के तहत बंचितों और बीमारों के बीच गाजर के हल्वे का वितरण किया गया।  एस एन मैडीकल कॉलेज के प्राचार्य प्रशांत गुप्ता ने मुख्यातिथि के रूप में   कार्यक्रम का उद्घाटन कर सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबध्दता को आज की जरूरत बताया  बताया जबकि  इंदौर से पधारीं राधा मंत्री पायलट ने द्वीप  प्रज्वलित किया।

बैसाखी कुडनानी संदेश जैन, अशोक राठी, राजेन्द्र शर्मा, वासु भाई ,प्रकाश गुप्ता डैन न्यूज),अशोक अग्रवाल,डी के अग्रवाल आदि प्रबुद्वजनों ने श्रीनाथजी से समाज के सुख समृद्वि के लिये मंगल कामना की। जिसके तत्काल बाद

श्री बांके लाल महेश्‍वरी ,अशोक राठी ,सुश्री राधा मंत्री पायलट,
बैसाखी कुडनानी आदि ने किया हलवा वितरण ।

बंचितों ,रोगियों और उनके परिचारकों के लिये गाजर के हलवे का वितरण किया गया।    श्री नाथ जल सेवा के प्रमुख श्री बांके लाल महेश्वरी ने बताया कि कौरोना संक्रमण के दौरान लागू प्रोटोकॉल व्यवस्था के कारण जलसेवा इस बार भी शीतकालीन कैंप आयोजित नहीं कर पायी,हालांक इसके लिये पूरी तैयारी थी। कडाके की ठंड के बावजूद अपनी उम्र के सात दशक पार कर चुके श्री महेश्वरी के द्वारा जल सेवा की परंपरा को चालू रखपना अपने आप में चुनौती पूर्ण है।चलने में आने वाली दिककत को नजर अंदाज कर अब वह वाहन से कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैा