-- स्वतन्त्रता सेनानियों की सूचना एकत्रित करने हेतु 13 सदस्यीय संकलन समिति का गठन
| परियोजना निदेशक,भीम जी उपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला इतिहास संकलन समिति की बैठक. |
समिति के सदस्य डा0 बी0आर0 अम्बेडकर विश्वविद्यालय के इतिहास एवं संस्कृति विभाग अध्यक्ष प्रो0 सुगम आनन्द ने जानकारियों की सटीकता पर बल दिया.उन्होंने कहा महिलाओं के योगदान के संबध में बहुत ही सीमित जानकारियां अब तक आ सकी है फलस्वरूप अधिक गहन अध्ययन की आवश्यकता है.बैठक में, श्री राज किशोर राजे, इतिहासकार, श्री सत्य प्रकाश, नायब तहसीलदार, किरावली, श्री प्रदीप कुमार टम्टा पर्यटन, श्री राजीव सक्सैना, वरिष्ठ पत्रकार, , सूचना अधिकारी, डा0 जे0पी0 शर्मा, प्रवक्ता, इतिहास एवं संस्कृति विभाग, डा0 तरूण शर्मा, प्रवक्ता,समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे। अध्यक्षता परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण भीम जी उपाध्याय ने करते हुए समिति के सदस्यों से अपने स्तर से अनाम स्वतंत्रता सेनानियों के विषय में सूचना एकत्रित कर उपलब्ध कराने की अपेक्षा की।
बैठक में आगरा जिले के अनाम स्वतन्त्रता सेनानियों से सम्बन्धित सूचना कहाँ-कहाँ से और किस तरह से एकत्रित की जा सकती है, समिति के सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिये। सूचना एकत्रित करने का आग्रह किया। की जबकि संचालन क्षेत्रीय अभिलेख अधिकारी रमेश चन्द्र द्वारा किया गया.
पूर्व में क्षेत्रीय अभिलेख अधिकारी श्री रमेश चन्द्र ने बताया कि भारत की आजादी की 75वीं वर्षगाँठ के अवसर पर भारत सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव दिनांक 12 मार्च, 2021 से 15 अगस्त, 2023 तक अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से समारोह पूरे देश में मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चौरी-चौरा घटना के 100 वर्ष के उपलक्ष्य में चौरी-चौरा शताब्दी समारोह का आयोजन दिनांक 04 फरवरी, 2021 से 04 फरवरी, 2022 तक किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत स्वतन्त्रता आन्दोलन एवं राष्ट्रवादी साहित्य विशेषकर उत्तर प्रदेश के अनाम स्वतन्त्रता सेनानियों पर केन्द्रित पुस्तकों का प्रकाशन किया जाना है। इसी सन्दर्भ जिलाधिकारी के स्तर से आगरा जिले के अनाम स्वतन्त्रता सेनानियों की सूचना एकत्रित करने हेतु 13 सदस्यीय विषयगत इतिहास हेतु इतिहास संकलन समिति का गठन किया गया है,