8 अगस्त 2021

कई मौजूदा विधायकों और मंत्रिओं को टिकट से वंचित किया जा सकता है - नड्डा

 

आगरा। आगामी विधान सभा चुनाव में  टिकट वितरण के लिए प्रदर्शन मानदंड होगा,यह साफ साफ संकेत दिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने।  श्री नड्डा आगरा में आयोजित ब्रज क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक के दौरान बोल रहे थे। इस विशेष बैठक में  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के प्रमुख  भाजपा नेताओं और मंत्रियों ने भाग लिया। नड्डा ने कहा कि कैंडिडेट्स का टिकट तय करने के लिए उनका काम  ही एकमात्र पैमाना होगा।  जिसके लिए विधायकों और मंत्रियों के पास अभी भी अपनी परफॉर्मेंस दिखाने का समय है। उन्होंने संकेत दिए मंत्रियों सहित कई मौजूदा विधायकों को आने वाले विधानसभा चुनावों में टिकट से वंचित किया जा सकता है।

मीटिंग में मुख्यमंत्री योगी ने  ब्रज क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।  उन्होंने कहा कि एसएन मेडिकल कॉलेज में एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल होगा और फिरोजाबाद में

छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय तथा  मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रस्ताव  है।  मेडिकल कॉलेज खोलने में  एटा का नाम भी  प्रस्तावित  है।