15 जुलाई 2021

यूपी चुनाव,भाजपा का मुख्य चेहरा होंगे योगी आदित्यनाथ

 

लखनऊ। 2022 के यूपी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के  नेतृत्व में प्रचार करेगी। वह भाजपा का मुख्य चेहरा बनाये गए  हैं। पंचायत चुनावों में पार्टी की जीत के लिए  योगी  को जीत का भरी श्रेय मिला है। पार्टी के   एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में पार्टी 'तैयारी मोड' में है, अभी प्राथमिकता बूथ स्तर पर संगठनात्मक ढांचे के अस्तित्व और सक्रियता को मजबूत करना और सत्यापित करना है और यह पता लगाना है कि संगठनात्मक मशीनरी कितनी मजबूत  थी। जल्द ही  पार्टी राज्य कार्यकारिणी की बैठक होगी जिसे भाजपा  अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे।