13 जून 2021

दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.25 प्रतिशत, लगातार 20वें दिन 10 प्रतिशत से कम

 

भारत में दैनिक नये मामलों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 80,834 दैनिक नये मामले दर्ज किए गए। लगातार छठे दिन देश में कोविड-19 के नये मामलों की संख्या एक लाख से कम दर्ज की गयी। यह केंद्र और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग से किए जा रहे सतत प्रयासों का नतीजा है।

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर  10,26,159 हो गयी। लगातार 13वें दिन यह संख्या 20 लाख से कम है।पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 54,531 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 3.49 प्रतिशत है।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में कोविड-19 के टीके की दी जा चुकी खुराक की कुल संख्या 25 करोड़ से ज्यादा हो गयी थी। पिछले 24 घंटे में टीके की 34,84,239 खुराक दी गयीं।