19 मई 2021

आगरा मण्डल के लिए 64 मी0 टन आक्सीजन गैस प्राप्त हुई

 

आगरा। उ0प्र0 शासन कोविड-19 मरीजों की बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिये प्रतिबद्ध है। शासन द्वारा आगरा मण्डल के कोविड-19 मरीजों/अन्य मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास निरन्तर किया जा रहा है।इसी क्रम में  आगरा मण्डल में आक्सीजन गैस की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित किये जाने के दृष्टिगत् 64 मी0 टन आक्सीजन गैस प्राप्त हुई। आक्सीजन एक्सप्रेस दुर्गापुर से 08 कंटेनरों में (प्रत्येक कंटेनर में 08 मी0 टन) आक्सीजन गैस लेकर यमुना ब्रिज, रेलवे स्टेशन, आगरा पहुंची।