12 फ़रवरी 2021

विश्व रेडियो दिवस : बचपन के दिनों की यादें

 

( देवानंद और अमीन   सयानी )
आज विश्व रेडियो दिवस है। इस अवसर पर  लोगों को  अपने बचपन के दिनों की याद आना स्वाभाविक है । जब लोग अमीन  सयानी और बिनाका गीत माला का हर सप्ताह इंतज़ार करते  थे । बचपन के दिनों  गली गली में हर सप्ताह  इंतज़ार रहता था कि इस सप्ताह पहली  बदान पर कौन सा गाना पहुँचता है। उस समय  HMV का बड़ा रेडिओ का बड़ा प्रचलन था । 

                                      बिनाका  गीतमाला 1952 से 1988 तक रेडियो सीलोन पर प्रसारित किया गया था और फिर 1989 में अखिल भारतीय रेडियो नेटवर्क के विविध भारती सेवा में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां यह 1994 तक चला।गली गली में लोग बिनाका अपने रेडियो के  फुल वॉल्यूम पर सुनकर  आनंद लेते थे।

                       यह भारतीय फिल्म गीतों का पहला रेडियो उलटी गिनती शो था। इसका नाम  बिनाका द्वारा इसके प्रायोजन को दर्शाता है।  इसके बाद के अवतार सिबाका के नाम पर - सिबाका संगीतमाला, सिबाका गीतमाला, और कोलगेट सिबाका संगीतेमाला भी चले।