21 जनवरी 2021

10 भाजपा के और 2 सपा के उम्मीदवार विधान परिषद के लिए निर्विरोध चुने गए

 

( उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा )
लखनऊ - भाजपा  और सपा  के सभी 12 उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश  विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनावों में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।चुने गए 10 सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवारों में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, लक्ष्मण आचार्य के साथ  ए के शर्मा शामिल हैं जो कुछ दिन पहले ही पार्टी में शामिल हुए थे।

निर्वाचित घोषित किए गए अन्य भाजपा उम्मीदवारों में कुंवर मानवेन्द्र सिंह, गोपाल नारायण शुक्ला, सलिल बिश्नोई, अश्विनी त्यागी, डॉ धर्मवीर प्रजापति और सुरेन्द्र चौधरी हैं।निर्विरोध चुने गए  समाजवादी पार्टी  के दो उम्मीदवार अहमद हसन और राजेंद्र चौधरी हैं।अहमद हसन विधान परिषद में विपक्ष के नेता हैं।