नई दिल्ली -पिछले 24 घंटों में 50,356 नए मामलों की जानकारी प्राप्त हुई है जबकि 53,920 मरीज ठीक हुए है। यह रुख पिछले पांच सप्ताह से जारी है। इस रुख में सक्रिय मामलों को पीछे धकेलने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो वर्तमान में 5.16 लाख है।
पिछले पांच सप्ताहों में औसत दैनिक नए मामलों में लगातार गिरावट देखी गई है। औसत दैनिक नए मामले घट कर 46,000 हो गए हैं जबकि अक्टूबर के पहले सप्ताह में औसत दैनिक नए मामले 73,000 थे।उपरोक्त रुख के परिणामस्वरूप सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट जारी है यह संख्या आज 5,16,632 है जो भारत के कुल पॉजिटिव मामलों की 6.11% है।
कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या 78,19,886 है। जिसके कारण राष्ट्रीय रिकवरी दर 92.41% तक हो गई है। ठीक हुए मामलों और सक्रिय मामलों के बीच वर्तमान में अंतर 73,03,254 है।79% नए ठीक हुए मामले 10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के हैं।महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक रोगी ठीक हो रहे हैं। 11,060 मरीजों के ठीक होने से राज्य में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 15,62,342 हो गई है।
