11 नवंबर 2020

कोविड झटके के बाद भारत की व्यापार में बापसी शुरू

 


नई दिल्ली - भारतीय अर्थव्यवस्था कोविड के झटके से बाहर आ रही है और कई डेटासेट यह संकेत दे रहे  हैं कि देश वापस व्यापार में लौट रहा है, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने  पीयूष गोयल ने कहा।                                     

 उन्होंने वैश्विक निवेशकों को भारत में निवेश करने, विशाल घरेलू बाजार का लाभ उठाने और देश में अनुकूल कारोबारी माहौल के लिए आमंत्रित किया है। श्री गोयल बैंक ऑफ अमेरिका द्वारा आयोजित कॉन्फ्रेंस, ' ड्राइवर्स ऑफ चेंज में भारत ' को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश अपने निवेश के लिए उचित मूल्य प्रदान करता है।

 उन्होंने कहा कि एक्सपोर्ट्स बढ़ाने के लिए 10 प्रमुख सेक्टरों में प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) स्कीम शुरू करने की मंजूरी भी  दी गई है।