24 नवंबर 2020

भारत में रिकवरी दर लगातार 93 प्रतिशत से अधिक बनी हुई है

नई दिल्ली - भारत में सामने आए कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय सक्रिय मामला (4,43,486) 4.85 प्रतिशत है और यह कुल सक्रिय मामले का पांच प्रतिशत से कम है। रिकवरी की दर 93 प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है क्योंकि सभी मामलों का 93.68 प्रतिशत मामले अब तक ठीक हो चुके हैं।                                                                                                               

 पिछले 24 घंटों में देश में कुल 41,024 नई रिकवरी दर्ज की गई है जिसके साथ ही रिकवरी के कुल मामले 85,62,641 हो गए हैं। रिकवर मामलों और सक्रिय मामलों के बीच का अंतर लगातार बढ़ रहा है और वर्तमान में 81,19,155 है। पिछले 24 घंटों में, 44,059 व्यक्ति कोविड से संक्रमित पाए गए हैं। 8 नवंबर के बाद से पिछले 16 दिनों से भारत में 50,000 से कम मामले दर्ज किया जा रहा है। यह माना जा रहा है कि पश्चिमी गोलार्ध के कई देशों में सर्दी की शुरुआत के कारण नए मामलों की भारी वृद्धि देखी जा रही है।