5 अक्तूबर 2020

SpiceJet द्वारा 4 दिसंबर से दिल्ली, मुंबई से लंदन के लिए उड़ान शुरू

 

मुंबई - SpiceJet लंदन के लिए  सप्ताह में तीन बार नॉन  स्टॉप उड़ानें संचालित करेगा, जिसमें दिल्ली से दो बार और मुंबई से एक बार शामिल हैं ।उड़ानें 4 दिसंबर, 2020 से शुरू होंगी ।

ये  सेवाएं  यूके और भारत सरकार के बीच एयर बबल समझौते के तहत भारतीय कम लागत वाली एयरलाइन SpiceJet द्वारा  संचालित की जाएंगी। ब्रिटेन भारत के यात्रियों के लिए सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक है।

दिल्ली से लंदन के लिए उड़ानें शुक्रवार और रविवार को संचालित की जाएंगी, 13:00 बजे प्रस्थान करेंगी और 17:30 बजे पहुंचेंगी  और हीथ्रो से दिल्ली के लिए सोमवार और शुक्रवार को उड़ान भरेगी, जो 19:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 07:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी ।

मुंबई से लंदन के लिए उड़ानों का संचालन सोमवार को होगा, 12:45 पर उड़ेंगी  और 17:30 बजे पहुंचेगी और वापसी की फ्लाइट रविवार को संचालित की जाएगी, हीथ्रो से  19:45 पर रवाना होगी तथा  अगली सुबह 07:45 बजे मुंबई पहुंचेगी।