20 अगस्त 2020

आगरा के अभय कांत चतुर्वेदी थे भारत के पहले टीवी क्रिकेट कमेंटेटर

 सी डी गोपीनाथ, दूसरे अभयकांत और पीछे नरौतम पुरी खड़े हैं
आगरा। मार्च, 1934 को आगरा में जन्मे अभय कांत चतुर्वेदी शुद्ध योग्यता पर चयन के बाद, हिंदी में भारत के पहले टीवी क्रिकेट कमेंटेटर बने थे  और मेल्विन डीमेलो, देवराज पुरी , योगाराओ सीडी गोपीनाथ, सुरेश सरैया और बेशक जसदेव सिंह  जैसे उस समय के जाने माने नामों की लीग में शामिल हो गए। उनके  करिश्माई व्यक्तित्व और हंसमुख स्वभाव ने उन्हें अपने समय का  सबसे श्रद्धेय कमेंटेटर  बना दिया था ।अभय कांत चतुर्वेदी तीन दशक से अधिक समय तक भारतीय खेल की सबसे प्रिय आवाज़ों में से एक थी। उनके समय ही शुरू हुआ था  टेलीविजन का   शानदार युग। कमेंटरी की दुनिया में  उनके  प्रेरणाउपदायक थे सुधीर रायकर।उनके पिता रमा कांत आगरा कॉलेज में गणित विभाग के हैड थे। वह  भी  टेनिस के अच्छे  खिलाड़ी  थे। 10 जनवरी, 2006 को यह प्रतिभा  यादों को पीछे छोड़ते हुए स्वर्गीय निवास के लिए रवाना हुई।