19 दिसंबर 2019

नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के विरोध में हिंसक प्रदर्शन

लखनऊ - सपा  नेताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के  निषेधात्मक आदेशों की अवहेलना की और  लखनऊ में विधान भवन के बाहर नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के विरोध में  जमकर प्रदर्शन किया। सपा अध्य्क्ष अखलेश यादव ने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। उ प्र के कई शहरों  लखनऊ, संभल, देवरिया और कुशीनगर तथा कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन हुए। प्रदेश में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा पूरे राज्य में लागू की गई थी। पार्टी के  नेताओं और कार्यकर्ताओं ने  विधान भवन के बाहर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के नीचे इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया।पुलिस ने लखनऊ कलेक्ट्रेट पर लाठीचार्ज भी किया। उत्तर प्रदेश के सभी  जिले  मुख्यालयों से एसपी कैडर द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।