12 सितंबर 2019

क्या भारी जुर्माने से लोगों की ड्राइविंग आदतें बदल सकेंगी या चाहिए सिर्फ जागरूकता अभियान ?

उत्तर प्रदेश  के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि सरकार ट्रैफिक जुर्माना कम कर सकती है। इस सम्बन्ध में परिवहन विभाग द्वारा एक प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है और जिसे  कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा।परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोगों के हित में सरकार पुनर्विचार कर रही है कि इसे कैसे किया जाना चाहिए। बतादें  कानून के तहत बिना हेलमेट, नंबर प्लेट और ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाने पर जुर्माना काफी बढ़ाया गया है।मध्य प्रदेश और राजस्थान की कांग्रेस सरकारों ने भी जुर्माना लगाने का फैसला किया है जबकि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार ने इसे लागू नहीं करने का फैसला किया है।केंद्रीय सड़क परिवहन  मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि
यदि राज्य  जुर्माना कम करना चाहते हैं तो कर सकते हैं किन्तु  लोगों की जान अवश्य  बचाई जानी चाहिए और कम दुर्घटनाएं होनी चाहिए तथा  इसके बारे में जागरूकता होनी चाहिए।