|  | 
| ( भारतीय किसान यूनियन ) | 
आगरा के सरकार से  असंतुष्ट किसान संगठनों ने आगरा और फतेहपुर सीकरी से लोकसभा चुनाव के लिए अपना  संयुक्त उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। इन संगठनों में भारतीय किसान यूनियन,अखिल भारतीय किसान सभा तथा अन्य कई  किसान संगठन  भी शामिल हैं। किसानों का आरोप है कि  राजनीतिक दल उनके  मुद्दों को सुलझाने में विफल रहे हैं, इसी कारण उन्होंने अपने  उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का फैंसला किया है। आगरा जिले में किसानों की वोट बैंक बहुत मज़बूत है। जिसका आगामी  लोकसभा चुनाव पर भारी प्रभाव पड़ सकता है।