22 फ़रवरी 2019

राज बब्बर को बदलने का प्रस्ताव प्रियंका गांधी द्वारा खारिज

प्रदेश कांग्रेस अध्य्क्ष बब्बर 

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्य्क्ष राज  बब्बर को बदलने से इंकार कर दिया। वह  आगामी चुनाव पर पश्चिम के प्रभारी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा राज्य अध्य्क्ष बब्बर से एक विशेष मीटिंग में उत्तर प्रदेश के लिए  रणनीति तैयार कर रहीं थीं। मीटिंग में राज बब्बर के प्रतिस्थापन  चर्चा हुई किन्तु आम चुनाव का  बहुत कम समय रह जाने के कारण प्रियंका ने इसे ठुकरा दिया।बताया जाता है  कि कांग्रेस महासचिव के साथ चर्चा के दौरान  कार्यकर्ताओं ने एक प्रभावशाली प्रचारक के रूप में बब्बर की भूमिका की काफी  सराहना की किन्तु  संगठन के प्रबंधन की उनकी क्षमता के बारे में आलोचना की। सूत्रों अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश  की देखरेख के लिए एक  अन्य पार्टी प्रमुख नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी उन्होंने ठुकरा दिया।