25 फ़रवरी 2019

मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी सपा और बसपा का हुआ चुनाव गठबंधन

सपा और बसपा का उत्तर प्रदेश में गठबंधन के बाद मध्य प्रदेश और उत्तराखंड  में भी एक साथ आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है।  मध्य प्रदेश  की 29 में से तीन लोकसभा सीटों पर सपा चुनाव लड़ेगी और बाकी पर  बसपा लड़ेगी।सपा को बालाघाट, टीकमगढ़ और खजुराहो सीटें मिली हैं। पार्टी के संयुक्त  बयान अनुसार उत्तराखंड की  पांच लोकसभा सीटों  में से  गढ़वाल (पौड़ी) सीट पर सपा और अन्य चार सीटों पर  बसपा अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी । कांग्रेस को मप्र और उत्तराखंड में  सपा बसपा  गठबंधन से बाहर रखा गया  है।