30 दिसंबर 2018

ताजमहल की सुरक्षा के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे छह महीने से खराब

आगरा। ताजमहल की सुरक्षा के लिए लगाए गए 140  सीसीटीवी कैमरों में से करीब 90 कैमरे पिछले छह महीनों से खराब पड़े हैं। विश्व धरोहर ताजमहल की सुरक्षा के लिए कैमरे राज्य निर्माण निगम द्वारा  2016 में  द्वारा लगाए गए थे। साथ ही  स्मारक में विज़िटर्स तथा उनके सामान की चेकिंग के लिए छह अतरिक्त एक्सरे मशीनें  तथा  सोलह मेटल डिटेक्टर दरवाजे जनवरी 2017 में आर्कलॉजिकल विभाग द्वारा स्वीकृत किये गए थे वे अभी तक नहीं लगाए गए हैं। इसके लिए दो वर्ष पूर्व  करीब 1.6 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए थे। बताया जाता है कुछ तकनिकी समस्याओं के कारण इसमें  देरी हो रही है।