28 सितंबर 2018

ताज सिटी में इन्डिया राइज़िंग का अवैध पोस्टरों के खिलाफ अभियान जारी

आगरा। इन्डिया राइज़िंग टीम ने अबैध  पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ ठोस कार्यवाही करने के लिए  नगर निगम को ज्ञापन  दिया। बतादें इन्डिया राइज़िंग ताज सिटी से अवैध पोस्टरों को जड़ से समाप्त करने में काफी समय से संघर्षरत है।  ज्ञापन देते समय   टीम के  अध्यक्ष  संदीप अग्रवाल सहित  नितिन जोहरी, दीपक जैन, अनुज विकल ने  नगर निगम से देश में चल रहे स्वछता अभियान के अंतर्गत इस तरह के पोस्टरों को तत्काल रुकवाने की मांग की।  नगर निगम मे अधिशासी अभियंता ए. के. सिंह  ने  अपने संज्ञान में लेते हुए इस तरह के पोस्टर मालिकों को  तुरंत नोटिस जारी किये एवम आगे भी ऐसे लोगो पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।