-- पत्रकारों की समस्या से जूझेगी नव गठित कमैटी
![]() |
| उपजा के नवनिवाचित जन्रल सैकेट्री अशोक अग्निहोत्री 'ताऊ' एवं अध्यक्ष रतन दीक्षित |
आगरा: उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसियेशन ( उपजा) के चुनाव में अध्यक्ष पद पर इलहाबाद के डिप्टी मेयर श्री रतन दीक्षित एवं आगरा के वरिष्ठ पत्रकार अशोक अग्निहोत्री जर्नल सैकेट्री निर्वाचित हुए हैं।
श्री अग्निहोत्री पूर्व में उपजा के सैकेट्री भी रह चुके हैं। अपने मित्रों में ताऊ के नाम से पहचाने जाने वाले श्री अग्निहोत्री वर्तमान में जिलाधिकारी आगरा की स्थायी समिति में नामित दो पत्रकारों में भी शामिल हैं।श्री अग्निहोत्री ने कहा है कि वह उ प्र के पत्रकारों की समस्याओं के जानकार है और उनके समाधान के लिये नव निर्वाचित कमैटी हर संभव प्रयास करेंगी।
संगठन इस द्विवार्षिक चुनाव चन्दौली के
संतोष यादव कोषाध्यक्ष तथा मथुरा जनपद के श्री कमल कांत उपमन्यू प्रदेश उपाध्यक्ष चुने गये ,वह पूर्व में भी तीन बार उपाध्यक्ष पदसुशोभित कर चुके हें। 