15 जून 2018

अतुल्य भारत रोडशो होंगे अमेरिका के बड़े नगरों में


भारत को मस्ट विजिट के प्रचार के लिए  न्यूयार्क और शिकागो समेत अमेरिका के  बड़े नगरों में अतुल्य भारत रोडशो आयोजित किए जाएंगे। इसका  उद्देश्य भारत को एक आवश्यक गंतव्य देश के रूप में पेश करना है। रोडशो में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। भारत में विदेशी पर्यटक आगमन (एफटीए) की सूची में अमेरिका शीर्ष तीन देशों में शामिल हैं। अप्रैल 2018 में  संयुक्त राज्य अमेरिका  दूसरे स्थान पर था। कुल एफटीए में अमेरिका की हिस्सेदारी 11.21 प्रतिशत थी।केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री  के.जे. अल्फोन्स 18 से 22 जून, 2018 के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित होने वाले अतुल्य भारत रोडशो में भाग लेंगे।