27 मई 2018

विश्वासघात दिवस मनाया कांग्रेस ने, भाजपा सरकार पर विफलता का आरोप

भाजपा सरकार के चार वर्ष  पूरे होने के अवसर पर कांग्रेस ने  सरकार पर विफल रहने का आरोप लगते हुए  और राष्ट्रव्यापी 'विश्वासघात दिवस' मनाया। उत्तर प्रदेश में   कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां सड़कों पर उतरकर अपना विरोध जताया और इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में लेकर हजरतगंज कोतवाली ले गयी जहां बाद में सभी को रिहा कर दिया गया। इसका नेतृत्व पार्टी  अध्यक्ष राजबब्बर ने किया। कांग्रेस का आरोप है कि सरका  राष्ट्रीय सुरक्षा, काला धन, भ्रष्टाचार, रोजगार, महंगाई, दलितों और कमजोर लोगों की सुरक्षा और किसानों के मुद्दों पर पूरी तरह विफल रही है।