16 अप्रैल 2018

विदेशियों से ताज का 3 घंटे का टिकट 1000 रूपये लेना तर्कसंगत नहीं

तीन घंटों के लिए 500 रूपये से अधिक टिकट जायज़ नहीं

आगरा। वर्तमान में आगरा के ताजमहल के भ्रमड़ का समय पूरे दिन के स्थान पर सिर्फ तीन घंटे करने से और विदेशी आगुन्तुकों का टिकट 1000 हज़ार रूपये जारी  रखने से विदेशी टूरिस्ट काफी नाखुश हैं। ताज में घूमने का समय तो बड़ी आसानी से निर्धारित कर दिया गया किन्तु इस पर जरा भी नज़र नहीं डाली गई कि तीन घंटों के लिए क्या 1000 रुपया लेना जायज है। विदेशियों के साथ यह तर्कसंगत नहींऔर भेदभावपूर्ण दिखाई देता है। जबकि अधिकांश विदेशी टूरिस्ट मानते हैं कि तीन घंटों के लिए 500 रूपये से अधिक टिकट जायज़ नहीं है। यहाँ तक बहुत से विदेशी युवा टूरिस्ट आगरा के स्थान पर दिल्ली से सीधे जयपुर जाना पसंद करने लगे हैं। आगरा का टूरिस्ट ट्रेड वैसे ही परेशानियों से गुजर रहा है। तीन घंटों के लिए  इतने महंगे टिकट बनाये रखते  हुए टूरिस्ट ट्रेड पर और बुरा प्रभाव पड़ सकता है।