23 मार्च 2018

राज्य सभा चुनाव : उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा, भाजपा के विजय रथ को रोकने में नाकाम रहे

उत्तर प्रदेश में सभी 9 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हांसिल की । सपा-बसपा  भाजपा के विजय  रथ को रोकने में नाकाम रहे । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि एसपी-बसपा के  अवसरवाद का  खुलासा हुआ है। उन्होंने  राजयसभा  चुनावों में भाजपा की जीत का स्वागत किया है और भाजपा के सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी है।विभिन्न राज्यों से राज्यसभा में द्विवार्षिक चुनावों में घोषित 59 सीटों में से भाजपा ने 28, कांग्रेस 10, टीएमसी 4, टीआरएस 3, बीजेडी, राजद और जदयू ने  २ तथा वाईएसआर कांग्रेस, शिवसेना, एनसीपी, एलडीएफ ने एक  एक सीट जीतीं। उत्तर प्रदेश से अरुण जेटली, बिहार से   रवि शंकर प्रसाद, महाराष्ट्र से  प्रकाश जावडेकर, मध्य प्रदेश से  धर्मेंद्र प्रधान, मध्य प्रदेश से  थावर चंद गहलोत, हिमाचल प्रदेश से  जेपी नड्डा, गुजरात से  मनसुख मांदविया, गुजरात से परुषोतम रूपला, राजस्थान से भूपेंदर यादव, अनिल बलूनी उत्तराखंड से ,जीवीएल नरसिंह राव और जया बच्चन  उत्तर प्रदेश से निर्विरोध जीते।