प्रदेश में पर्यटन को इतना उठाना है कि उत्तर प्रदेश पर्यटन का मुख्य केन्द्र बन जाये
![]() |
रीता बहुगुणा |
आगरा। उत्तर प्रदेश पर्यटन मन्त्री डा0 रीता बहुगुणा जोशी ने ताज महोत्सव में मुख्य मन्च से बोलते हुए कहा कि ब्रज क्षेत्र प्रेम और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। आगरा, मथुरा-वृंदावन एवं फिरोजाबाद में पर्यटन विकास की और अधिक संभावनाएं हैं। प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए कार्य कर रही है। । उन्होंने कहा कि भारत के आइकोन के लिए चुनी गई इमारतों में दो इमारतें ताज एवं फतेहपुर सीकरी आगरा में स्थित हैं। ताज औेर फतेहपुर सीकरी तर्ज पर ही आगरा फोर्ट एवं अन्य ऐतिहासिक इमारतों को भी विकसित किया जायेगा, जिससे आने वाले पर्यटक इन इमारतों को देखने के लिए और अधिक आकर्षित हों। प्रदेश पर्यटन क्षेत्र में विकास हेतु 11 हजार करोड़ के 27 अनुबन्ध किए गये हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन को इतना उठाना
है कि उत्तर प्रदेश पर्यटन का मुख्य केन्द्र बन जाये। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्य मन्त्री जी की मन्शा है कि जिस प्रकार से हरियाणा में सूरजकुण्ड में क्राफ्ट मेला लगता है, उसी प्रकार उत्तर प्रदेश में भी प्रति वर्ष एक क्राफ्ट मेले का आयोजन किया जाये, जिसके लिए सरकार प्रयास कर रही है।सरकार ’’वन डिस्ट्रिक-वन-प्रोजेक्ट’’ को लेकर कार्य कर रही है। इसीलिए पहली बार बजट में शिल्पियों का विशेष ध्यान रखा गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार शिल्पियों को ऋण देने, सब्सिडी देने एवं नई डिजाइनों से वाकिफ कराने तथा उनके द्वारा तैयार किए गये सामान को बाजार में अच्छी कीमत दिलाने के लिए प्रयत्न कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश उन्नति के पथ पर अग्रसर है, व्यवस्था ठीक होने जा रही है। केवल पर्यटन क्षेत्र में ही 11 हजार करोड़ के 27 अनुबन्ध किए गये हैं, जिससे उत्तर प्रदेश एक मुख्य पर्यटक केन्द्र बन सके। पूरी दुनिया से लोग प्रदेश में निवेश के लिए आने को तैयार हैं। हमें ऐसा प्रयास करना है कि उत्तर प्रदेश भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदेश बन जाये। आगरा महोत्सव हमारी शान है। जिस तरीके का आकर्षण ताज महोत्सव में किया गया है उसके लिए प्रशासन बहुत-बहुत बधाई का पात्र है।