13 फ़रवरी 2018

केंद्र में भाजपा की नहीं बल्कि आरएसएस की सरकार चल रही है - राहुल

राहुल गांधी ने  मोदी सरकार पर निशाना लगते हुए  कहा कि केंद्र सरकार भाजपा  की नहीं बल्कि आरएसएस की है। सारे निर्णय  संघ के इशारे  पर  लिए जाते हैं। राहुल ने कहा यहाँ तक  नोटबंदी का  निर्णय भी आरएसएस  के इशारे पर लिया गया था।कुलबर्गा  कर्नाटक में चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने जनता से पूछा कि आपको पता है कि नोटबंदी का विचार मोदीजी के पास कहां से आया और  किसने दिया? यह विचार आरबीआई ने नहीं दिया ,वित्त मंत्री ने भी  नहीं दिया। यह विचार आरएसएस के एक खास व्यक्ति  का था।