13 जनवरी 2018

सुहास एलवाई होंगे आगरा के नए डीएम

उत्तर प्रदेश के जिले आगरा, मेरठ, रामपुर और इलाहाबाद के  जिला अधिकारी बदल दिए गए हैं। खबर है कि इलाहाबाद के डीएम सुहास एलवाई को आगरा का डीएम बनाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव पद पर कार्य कर रहे  राजशेखर  इलाहाबाद के नए डीएम होंगे। साथ  ही शिव सहाय अवस्‍थी को झांसी ,अनिल ढींगरा को मेरठ और महेंद्र बहादुर सिंह को रामुपर का डीएम बनाये जाने का समाचार  है। बताया जाता है  इसके अतरिक्त 28 आईएएस और आठ पीसीएस अधिकारियों के भी ट्रांसफर किये जा रहे हैं।