उत्कर्ष मोदी |
बिहार भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के बेटे उत्कर्ष की शादी एक नए तरीके से होने जा रही है। न होंगे बैंड बाजे और न ही होगा खाना पीना। शादी में उपस्थित लोगों को सिर्फ मिलेगा भोग लगाया हुआ प्रसाद। बिहार सरकार वर्तमान में दहेज़ के खिलाफ अभियान चलाये हुई है। यहाँ तक कि शादी के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रदेश में दहेज़ के विरोध में अभियान की उपस्थित लोगों को झलकियां भी देखने को मिलेंगी। शादी कार्ड पर बिलकुल खर्चा नहीं किया गया है। शादी का कार्ड व्हाट्सएप के जरिये भेजा जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी को भी शादी का कार्ड सोशल मीडिया के माध्यम भेजा जाएगा।