24 सितंबर 2017

मुलायम की नयी पार्टी बनने से सपा में दम नहीं रहेगी

मुलायम सिंह यादव  का  लोकदल के साथ मिल कर एक नयी पार्टी की घोषणा करना प्राय तय सा नज़र आ रहा है। लोकदल के अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि नेताजी सोमवार को लोहिया ट्रस्ट में एक प्रेस कांफ्रेंस में  लोकदल के साथ मिलकर  एक नयी पार्टी बनाने  की घोषणा करेंगे। उधर सपा  के राज्य स्तरीय सम्मेलन के पोस्टरों से मुलायम सिंह और शिवपाल यादव  के फोटों का  गायब होना इस बात का साफ इशारा था कि अब सपा  में उनके लिए कोई स्थान  नहीं बचा  है। समाजवादी नेता स्व. चरण सिंह द्वारा बनाई  लोकदल पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त पार्टी है। मुलायम सिंह यादव  इसके संस्थापक सदस्य थे। पार्टी के पास अपना  पुराना चुनाव चिन्ह  खेत जोतता किसान है।